जल्द सोने होगा 38% सस्ता, इस दिन 55,496 रुपये हो सकता है भाव
नई दिल्ली :- सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी के बाद अब गिरावट देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञ ने ऐसा अनुमान लगाया है कि सोने में निवेश करने वाले मजबूर हो सकते हैं। सोने (Gold Price) के दाम लगातार बढ़ने के बाद अचानक से धड़ाम होन सकते हैं, गिरावट छोटी मोटी नहीं, पूरी 38 प्रतिशत तक की आ सकती है।
सोने के निवेशकों को चौंकाने वाला आंकड़ा
बाजार में गिरावट के बाद लोगों ने सोने को सुरक्षित एसेट मानकर सोने में निवेश का फैसला किया था। अब, सोने (Gold Price) के निवेशकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी महीनों में सोना 38% तक गिर सकता है। इससे निवेशकों को तगड़ा झटका लग सकता है।
इन कारणों से गिरेगी कीमत
विशेषज्ञों के मुताबिक सोने के दाम गिरने के पीछे मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में होने वाले बदलाव रहेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय बैंकों की नीति भी सोने के दाम गिरने का कारण रहेंगी। वहीं, अमेरिका के डॉलर में मजबूती देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर शेयर बाजारों के दिन बहुरते हैं तो निवेशक वहां फिर शिफ्ट होंगे और सोना (Gold Price) धड़ाम से गिर सकता है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
देश में फिलहाल दस ग्राम सोना (Gold Price) 89,500 रुपये के आसपास चल रहा है। अगर दाम, 38% गिर जाते हैं तो ये घटकर 55,496 रुपये तोला हो सकते हैं। वहीं, यूएसए वित्तीय सेवा कंपनी मोर्निंग स्टार के एक्सपर्ट विश्लेषक जॉन मिल्स ने कहा है कि सोने की कीमत 1,820 डॉलर प्रति औंस तक कम हो सकती है। यह आज के समय से 38 प्रतिशत तक कम होगी।
सप्लाई बढ़ने से गिरेंगे दाम
सोने को खनन करके निकाला जाता है। कीमत बढ़ने पर खनन बढ़ा दिया जाता है। 2024 की दूसरी तिमाही में सोने (Gold Price) की खनन कंपनियों का औसत मुनाफा 950 डॉलर प्रति औंस था। 2012 के बाद यह सबसे बड़ा मुनाफा है। वहीं, पुराना सोना भी पून: उपयोग किया जा रहा है। बाजार में सोने की आपूर्ति बढ़ रही है, इससे दाम गिर सकते हैं।
सोने की मांग में आएगी कमी
विशेषज्ञों के अनुसार केंद्रीय बैंक और निवेशक सोने की बड़ी खरीदारी कर रहे थे। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सोने में उनकी दिलचस्पी लंबे समय तक बनी रहेगी। बता दें कि 2024 में केंद्रीय बैंकों ने 1,045 टन सोना खरीदा। साथ में ज्यादातर ने संकेत दिया कि अगले साल अपनी गोल्ड (Gold Price) होल्डिंग्स घटा सकते हैं। ऐसे में फ्यूचर में सोने की मांग कम हो सकती है, जो दामों को गिरा सकते हैं। वहीं, 2024 में सोने के उद्योग में 32% का इजाफा हुआ है। यह संकेत देता है कि गोल्ड प्राइस अपने शिखर पर हैं।
बंटी हुई है विशेषज्ञों की राय
सोने की कीमतों पर जॉन मिल्स मानते हैं कि तगड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं, अन्य कुछ प्रमुख विश्लेषकों की राय अलग है। उनके अनुसार दाम (Gold Price) बढ़ सकते हैं। बैंक ऑफ अमेरिका के अनुसार सोने की कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। वहीं, गोल्ड मैन का सॉक्स के अनुसार दाम 3300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं।