नौकरी

Haryana CET परीक्षा की बदलेगी कट ऑफ, चेयरमैन खदरी के बयान से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कनें

पंचकूला :- जैसा कि आप सभी जानते हैं Haryana CET ग्रुप सी के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन होना है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ((HSSC) की तरफ से जब सभी Qualify उम्मीदवारों का रिजल्ट सार्वजनिक किया गया था तो उम्मीदवारों ने आयोग पर कुछ खामियों का आरोप लगाया. इस पर आयोग ने इन त्रुटियों को सुधारने की जिम्मेवारी ली. फिलहाल आयोग का कहना है कि उन्होंने सारा काम पूरा कर लिया है.

hssc khadri

1 August से 3 August के बीच शुरू होगा PMT

इसी के चलते अब परीक्षा से संबंधित अपडेट भी सामने आ रही है. गौरतलब है कि आयोग की तरफ से पीएमटी टेस्ट की Cutoff और schedule जारी किया गया था मगर बारिश की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया. ऐसे में भोपाल सिंह खदरी ने बताया है कि 25 जुलाई तक पीएमटी का शेड्यूल जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को कम से कम 5 दिन का समय मिलेगा. उन्होंने बताया कि एक अगस्त से तीन अगस्त के बीच पीएमटी टेस्ट की शुरुआत होगी. Chairman ने बताया कि इस बार पीएमटी के शेड्यूल के साथ कट ऑफ भी बदलेगी.

4-5 अगस्त को हो सकता है PMT

यानी पहले जिन Category में जो कट ऑफ थी, संशोधित किया जा सकता है. कुछ कैटेगरी जिनमें Ex-serviceman कैटेगरी में उम्मीदवार नहीं थे, उनमें अब आपत्तिया ठीक करने के बाद ईएसएम अपनी कैटेगरी में जा चुके है इसलिए इस कैटेगरी में भी उम्मीदवार उपलब्ध हो गए हैं. अध्यक्ष ने कहा कि जब लिखित परीक्षा होगी, उन तिथियों में शनिवार और रविवार को पीएमटी टेस्ट नहीं होगा. 4-5 अगस्त को पीएमटी होगा क्योंकि उस दिन परीक्षा नहीं है.

अगस्त के पहले हफ्ते में आएगा सभी ग्रुपों की परीक्षा का शेड्यूल 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी से पूछा गया कि सभी परीक्षाओं के लिए शेड्यूल कब जारी किया जाएगा तो इसके जवाब में अध्यक्ष ने बताया कि सभी Groups का Schedule अगस्त के पहले Week में जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आयोग कोशिश कर रहा है कि 15 September तक सभी ग्रुपों की लिखित परीक्षाएं आयोजित कर ली जाएं. उन्होंने बताया कि साथ साथ सभी ग्रुप की कट ऑफ भी जारी करेंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे