नौकरी

HSSC Group C भर्ती परीक्षा के लिए 4 गुणा कैंडिडेट्स की लिस्ट आज होगी जारी, TGT भर्ती के लिए भी दोबारा खुलेगा पोर्टल

पंचकुला :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC Group C) की तरफ से 13 ग्रुपों के लिए Exam Date का ऐलान किया जा चुका है. आगामी 24 और 25 जून को इन पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी. गौरतलब है कि आयोग की तरफ से पदों के चार गुना उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. ऐसे में अभी उम्मीदवारों को पता ही नहीं है कि परीक्षा के लिए उनका नंबर आने वाला है या फिर नहीं.

hssc 2

आज जारी होगी 4 गुना उम्मीदवारों की List

इसके चलते आज आयोग 4 गुना उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने जा रहा है. HSSC की तरफ से होने जा रही परीक्षाओं में डार्क रूम अटेंडेंट की 3 Posts है और इन पद के लिए 46000 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं. आयोग की तरफ से परीक्षा के लिए मात्र 15 उम्मीदवारों को ही बुलाया गया है. इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा, हिंदी का ज्ञान, दसवीं कक्षा तक भौतिकी एवं रसायन विज्ञान निर्धारित की गई है. आयोग ने पब्लिक नोटिस जारी कर कहा था कि 13 ग्रुप के लिए होने जा रही परीक्षाओं में सभी उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा , लेकिन काफी उम्मीदवारों ने कहा कि सभी पदों के लिए नियमानुसार परीक्षा आयोजित होनी चाहिए.

46 हज़ार ने किया आवेदन, परीक्षा के लिए बुलाए गए मात्र 15

अध्यक्ष ने बताया कि जिन 13 ग्रुपों के पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है, उनमें से ग्रुप संख्या 49 में लैबोरेटरी असिसटेंट, लैबोरेटरी टैक्नीशियन, डार्क रूम अटैंडैंट, ईसीजी टैक्नीशियन के पद शामिल हैं. डार्क रूम अटैंडैंट के 3 पदों के लिए लगभग 46000 ने आवेदन किया है मगर आयोग ने केवल 15 को ही बुलाया है इसलिए इनकी सूची वीरवार को सार्वजनिक कर दी जाएगी. अध्यक्ष का कहना है कि ग्रुप नंबर 49 के दो और पद है जिनके लिए आवेदकों की संख्या बहुत अधिक है. इसलिए इनकी लिस्ट भी वीरवार यानी आज जारी होगी. अन्य सभी ग्रुपों के पदों के लिए 4 गुना उम्मीदवार भी उपलब्ध नहीं है, ऐसे में इन पदों के लिए सभी आवेदकों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

कब खुलेगा टीजीटी के लिए Portal

आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी से ज़ब TGT के लिए सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक छोड़ने के लिए Portal के लिए पूछा गया कि यह मंगलवार 13 जून तक खुलना था तो अध्यक्ष ने बताया कि पोर्टल का Trial जारी है. 2-3 दिन में यह पोर्टल खोल दिया जाएगा.  टीजीटी के लिए दस्तावेज जांच के Schedule पर अध्यक्ष ने बताया कि यह शेड्यूल भी जल्द जारी होगा. कोशिश रहेगी कि पोर्टल खोलने के बाद दस्तावेज जांच का शेड्यूल जारी कर दिया जाए. अध्यक्ष का कहना है कि 30 जून तक दस्तावेज सत्यापन करने के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.

कब जारी होगी टीजीटी पदों की फाइनल Answer Key 

आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि टीजीटी पदों की Final आंसर-की एक-दो दिन में अपलोड हो जाएगी. Home Science में कोई भी उत्तर गलत नहीं था. अन्य सभी Category में एक-एक, दो-दो अंक मिलना संभावित है. उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट को आयोग ने तीन कैटेगरी में प्रश्नों के उत्तर भेजे थे. पहली कैटेगरी में बताया था कि शंका का लाभ सभी उम्मीदवारों को मिलना चाहिए, दूसरी कैटेगरी में कहा था कि उत्तर बदल दिया जाए और तीसरी कैटेगरी में कहा था कि जो उत्तर संदिग्ध हैं, उनमें बदलाव किया जाए. Expert की तरफ से आंसर की भेज दी गई है इसे जल्द ही जारी किया जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे