गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है चंडीगढ़ के पास की ये खूबसूरत जगह, लगते है सिर्फ 2 घंटे
चंडीगढ़ :- अपनी खूबसूरती और प्लानिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, यहां के लोग भी तपती धूप से परेशान होने लगे हैं। ऐसे में अगर आप वीकेंड पर शहर की भागदौड़ से दूर कहीं ठंडी और सुकून भरी जगह तलाश रहे हैं, तो ये हिल स्टेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। खास बात ये है कि इनमें से कई डेस्टिनेशन इतने पास हैं कि आपको ऑफिस से छुट्टी लेने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। और अगर आप उन लोगों में से हैं जो भीड़भाड़ से दूर शांत जगहों की तलाश में रहते हैं, तो ये हिल स्टेशन आपके दिल को जरूर भा जाएंगे। आइए जानते हैं इन शानदार ठिकानों के बारे में।
1. कसौली – शांत पहाड़ियों में बसा छोटा सा स्वर्ग
हिमालय की गोद में बसा कसौली उन लोगों के लिए एक आदर्श जगह है जो शहर की तेज़ रफ्तार से थोड़ी दूरी चाहते हैं। हरियाली, शांत रास्ते और पुराने समय की याद दिलाने वाली गलियां यहां का आकर्षण हैं। यहां का मंकी पॉइंट सबसे ऊंचा स्थान है जहां से आपको बेहतरीन नज़ारे देखने को मिलेंगे। टॉय ट्रेन की सवारी भी यहां के अनुभव को खास बना देती है।
📍 चंडीगढ़ से दूरी: लगभग 60 किमी | यात्रा समय: लगभग 2 घंटे
2. चैल – प्रकृति की गोद में एक शांत पनाहगाह
अगर आप शिमला की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो चैल आपके लिए एक शानदार विकल्प है। चारों ओर फैले देवदार के जंगल, सुकून देने वाला माहौल और कैंपिंग का मज़ा इसे खास बनाते हैं। रात के समय यहां का आसमान तारों से भरा हुआ दिखाई देता है, जो एक जादुई अनुभव देता है। यहां पर आपको दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान भी देखने को मिलेगा।
📍 चंडीगढ़ से दूरी: लगभग 106 किमी | यात्रा समय: करीब 3.5 घंटे
3. बरोट घाटी – जहां प्रकृति और शांति मिलती है साथ
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित बरोट घाटी, एक कम मशहूर लेकिन बेहद खूबसूरत जगह है। यह घाटी हरियाली, नदियों और पहाड़ियों से घिरी हुई है और गर्मी में राहत पाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। यहां बहती उहल नदी की कलकल करती ध्वनि मन को सुकून देती है। आप चाहें तो नज़दीकी नरगु वाइल्डलाइफ सेंचुरी में हिमालयन मोनाल, जंगली बिल्लियां और काले भालू भी देख सकते हैं।
📍 चंडीगढ़ से दूरी: लगभग 200 किमी | यात्रा समय: लगभग 6 घंटे
4. कनाताल – छोटे हिल स्टेशन का बड़ा सुकून
अगर आप भीड़ से दूर, शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं तो उत्तराखंड के कनाताल की ओर रुख करें। यह छोटा-सा हिल स्टेशन चंडीगढ़ से लगभग 6 घंटे की दूरी पर है और यहां का शांत वातावरण हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। कपल्स के लिए ये एक आदर्श डेस्टिनेशन है, जहां आप नेचर के करीब रहते हुए क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
📍 चंडीगढ़ से दूरी: लगभग 230 किमी | यात्रा समय: लगभग 6 घंटे
5. नारकंडा – सेब के बागानों और ट्रेकिंग का घर
शिमला से थोड़ा आगे स्थित नारकंडा, प्राकृतिक सुंदरता और ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। यहां से दिखने वाले हिमालयी नज़ारे बेहद लुभावने होते हैं। हाटू पीक और हाटू माता मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। अगर आप ट्रेकिंग पसंद करते हैं, तो इस मंदिर तक की यात्रा आपके लिए रोमांचक होगी।
📍 चंडीगढ़ से दूरी: लगभग 174 किमी | यात्रा समय: करीब 5.5 घंटे