गैजेट

BSNL के इस प्लान ने उड़ाई सबकी नींद, अब सिर्फ 201 के रिचार्ज पर 90 दिन रहेगी मौज

टेक डेस्क :- वर्तमान समय में टेलीकॉम सेक्टर में जिओ (Jio), एयरटेल (Airtel) तथा वी (VI) ऑपरेटर ने तहलका मचा रखा है. सभी टेलीकॉम कंपनियां आए दिन ग्राहकों को अट्रैक्ट (Attract) करने के लिए नए – नए रिचार्ज प्लांस ऑफर करती रहती है. हालांकि इस रेस में BSNL ने तो सभी को पीछे छोड़ दिया है. बीएसएनल अपने ग्राहकों को कम दाम में अधिक किफायती प्लान देने का वादा करती है. कुछ समय से BSNL के द्वारा मार्केट में बहुत बढ़िया-बढ़िया रिचार्ज प्लान लाए जा रहे हैं

BSNL Recharge Plan
BSNL Recharge Plan

201 ₹ में 90 दिन की वैलिडिटी

आज हम आपको बीएसएनल का ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको केवल 201 रुपए खर्च करके 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान उन ग्राहकों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो बीएसएनल को सेकेंडरी सिम रूप में यूज़ करते हैं तथा सिम को एक्टिवेट (Activate)रखना चाहते हैं. इस रिचार्ज प्लान में आपको 300 मिनट की मुफ्त वॉइस कॉलिंग मिलती है. इसमें यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए 6GB डाटा मिलता है. इसके साथ ही 201 रुपए वाले बीएसएनएल के रिचार्ज में आपको 99 मैसेज भी फ्री मिलते हैं. जानकारी के लिए आपको बता दे कि यह रिचार्ज प्लान राजस्थान सर्कल के लिए है.

499 का प्लान

यदि आप बीएसएनल का 499 रुपए वाला प्लान खरीदने हैं तो इसमें आपको 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ – साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. इस रिचार्ज में आप 90 दिनों के लिए कहीं पर भी फ्री कॉलिंग कर सकते हैं. कॉलिंग के साथ-साथ आपको इस प्लान में आपको 300 एसएमएस(SMS)  भी मुफ्त मिलते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे