नई दिल्ली

सरकारी खरीद शुरू होते ही गेंहू के भाव हुए धड़ाम, अब सिर्फ इतने रुपये क्विंटल बिक रहा गेहूं

नई दिल्ली :- किसानों को इस बार नए सीजन से गेहूं के दामों में बढ़ौतरी के साथ मुनाफा पाने की उम्मीद थी लेकिन इसके विपरीत ही सब कुछ होता नजर आ रहा है। गेहूं के दाम (wheat price latest) इस तरह से धड़ाम से आ गिरे हैं कि किसानों की गेहूं की लागत ही पूरी नहीं हो पा रही है। हालांकि इस सीजन के शुरू होने से पहले गेहूं के रेट (gehu ka bhav) सातवें आसमान पर थे। किसानों को उम्मीद थी कि मार्च अंत तक रेट कुछ कम होंगे, लेकिन धड़ाम से इतने आ गिरेंगे, इसका अनुमान नहीं था। देशभर की प्रमुख मंडियों में गेहूं का ताजा भाव (wheat rate update) कुछ इस प्रकार है-

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
Haryana Gehu Bhav Today
Haryana Gehu Bhav Today

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के दाम –

मंडी        न्‍यूनतम  अधि‍कतम      हरदा        1001     2598     भीकनगांव    1822    2826       बीना        2343    3704     छपारा        2331    2452      धार        1952      2504 शाजापुर        2432    2432     शाजापुर         2122     2647 आलीराजपुर    2454    2454     अमरपाटन     2643     2642      अंबाहा        2502    2501     अशोकनगर    2422     3403      आष्‍टा        2352    2782     बड़ामलहरा    2391     2424       बड़ामलहरा    2505    2504     बड़नगर        2143     2532       बदनावर         2301     2804

नोट – गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

UP में गेहूं का ताजा भाव –

मंडी    वैरायटी    न्‍यूनतम     अधि‍कतम      आछल्‍दा        2701    2904     एट        2452    2482      अजूहा        2773    2832     अकबरपुर    2885     3054     अकबरपुर    2504    2605     इलाहाबाद    2773     2851        अमरोहा        2822    2861     आनंदनगर     2307    2402     अतर्रा         2734    2884     औरैया        2652    2724     आजमगढ़    2852    2953

नोट – गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

 

राजस्‍थान की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव 

मंडी    वैरायटी    न्‍यूनतम     अधि‍कतम      ब्‍यावर        2601    3002     दूदू        2501    2701     लालसोट    2502    2752     मंडावरी        2606    2835     मनोहर थाना    2104    2486      रानी        2252      2463      रानीवाड़ा    2601     2809      समरानियां    2307    2518     उदयपुर        3306      3505       ब्‍यावर        2353      2454       उदयपुर        2602    2701

नोट – गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

 

प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में स्थिति-

देश में मध्‍य प्रदेश (MP wheat rate), उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान गेहूं के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। यहां गेहूं की आवक होने के साथ ही सरकारी खरीद भी शुरू हो चुकी है। यह जुन-जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। राजस्‍थान की मंडियों (rajasthan mandi bhav) में आवक बहुत कम चल रही है। मध्‍य प्रदेश में इस समय गेहूं की आवक उत्‍तर प्रदेश से भी ज्‍यादा है। हालांकि दोनों ही राज्यों में गेहूं का अच्छा उत्पादन होता है। फिलहाल यहां गेहूं की कीमतें कम हैं, नई आवक और सरकारी खरीद का असर यह है कि कुछ मंडियों में एमएसपी से भी आधी कीमतें गेहूं की पहुंच चुकी हैं। एमपी की एक मंडी (MP mandi bhav) में तो 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव आ गिरा है। इसके बजाय उत्‍तर प्रदेश के किसानों को गेहूं की कीमतें फिर भी ठीक मिल रही हैं।

इन राज्यों में इतनी हुई आवक –

राजस्‍थान में गेहूं की आवक करीब 7,388 टन रही है। मध्‍य प्रदेश की मंडियों में  38,042  टन गेहूं आया है।

उत्तर प्रदेश की मंडियों (mandi bhav) में गेहूं की आवक करीब 11,285  टन हुई है।

गेहूं की सरकारी खरीद का भाव –

केंद्र सरकार की की ओर से इस बार एमएसपी (Wheat MSP) में प्रति क्विंटल गेहूं पर 150 रुपये की बढ़ौतरी की गई है। पहले यह 2275 रुपये था जो अब 2425 रुपये हो गया है। गेहूं की सरकारी खरीद के दामों की बात करें तो मध्‍य प्रदेश में 2600 रुपये (Wheat rate in UP) प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं खरीदा जा रहा है। इसमें 2425 रुपये एमएसपी और 175 रुपये का बोनस राज्‍य सरकार की ओर से दिया जा रहा है। वहीं उत्‍तर प्रदेश में 2425 रुपये एमएसपी का भाव मिल रहा है। राजस्‍थान में 150 रुपये सरकारी बोनस सहित कुल 2575 रुपये (Wheat rate in rajasthan) प्रति क्विंटल का भाव किसानों को गेहूं पर मिल रहा है।

 

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे