हरियाणा में बारिश के साथ ओले गिरे, इन 7 जिलों में भारी बारिश और तूफान का येलो अलर्ट
भिवानी :- हिसार, जींद, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद और कैथल में इस समय मौसम साफ है। कुरुक्षेत्र में बीती रात बारिश हुई थी, लेकिन फिलहाल वहां धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 25 से 50 फीसदी बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिलों में बारिश की संभावना 25 फीसदी तक है। 4 और 5 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
जिलावार बारिश की संभावनाएं
-
4 मई:
-
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर – 50-75%
-
कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत – 25-50%
-
अन्य जिले – 25% तक
-
-
5 मई:
-
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद – 25% तक
-
अन्य जिले – 25-50% तक
-
आंधी और बारिश से हुआ भारी नुकसान
शुक्रवार सुबह आंधी और बारिश ने प्रदेशभर में नुकसान पहुंचाया।
-
पेड़ गिरे: 2592
-
बिजली के खंभे गिरे: 2603
-
ट्रांसफार्मर खराब: 111
-
बिजली आपूर्ति बाधित: 2 से 16 घंटे तक
कुछ जिलों में बिजली गिरने से घरों की दीवारों व छतों में दरारें आ गईं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।
फील्ड में हादसे और नुकसान
-
फतेहाबाद में स्कूल बस गड्ढे में फंसी।
-
फरीदाबाद में कार अंडरपास में डूब गई, ड्राइवर सुरक्षित निकला।
-
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में शटरिंग 5 गाड़ियों पर गिरी।
-
गुरुग्राम में पेड़ गाड़ियों पर गिरे।
-
भिवानी में रास्ते ब्लॉक हुए।
-
रोहतक और रेवाड़ी में बिजली की आपूर्ति बुरी तरह बाधित रही।
-
मंडियों में गेहूं भीग गया, कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।
24 घंटे में सामान्य से कई गुना अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों में हरियाणा में औसतन 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य 0.4 मिमी से 2905% अधिक है। अप्रैल महीने में केवल 6.6 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 31% कम थी।