नई दिल्ली

गेहूं के दामों में उछाल-पछाड़, जानिए आज का ताजा भाव प्रति क्विंटल

नई दिल्ली :- अप्रैल के महीने में जैसे ही नई फसल की आमद शुरू हुई, गेहूं के दामों में बीते सीजन की तुलना में अच्छी तेजी देखने को मिली। इसकी प्रमुख वजह एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) में बढ़ोतरी और कई राज्यों में किसानों को दी जा रही बोनस राशि मानी जा रही है। फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में गेहूं की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
Haryana Gehu Bhav Today
Haryana Gehu Bhav Today

खासतौर पर प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में गेहूं की खरीददारी के बीच भावों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं किस राज्य में मिल रहा है किसानों को कितना भाव:

मध्य प्रदेश: कहीं 2454, तो कहीं 3504 रुपए प्रति क्विंटल तक रेट

मध्य प्रदेश की अलग-अलग मंडियों में गेहूं के दामों में काफी अंतर देखा जा रहा है:

मंडी न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
आरोन ₹2554 ₹2902
अशोकनगर ₹2802 ₹3405
सीहोर ₹2603 ₹2604
बदरवस ₹2454 ₹2703
बीना ₹3195 ₹3402
गंजबसौदा ₹2905 ₹3504
मालथोन ₹2702 ₹2714
सिरोंज ₹3103 ₹3104

📝 सभी भाव प्रति क्विंटल रुपये में हैं।

उत्तर प्रदेश: मंडियों में भाव ₹2400 से ₹2513 के बीच

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं का बाजार कुछ इस प्रकार है:

मंडी न्यूनतम रेट अधिकतम रेट
अहरौरा ₹2425 ₹2460
जालौन ₹2432 ₹2442
बछरावां ₹2425 ₹2452
कन्नौज ₹2425 ₹2474
मऊ ₹2404 ₹2452
ऐटा ₹2425 ₹2513
अयोध्या ₹2440 ₹2512
फर्रूखाबाद ₹2425 ₹2505
कानपुर ₹2420 ₹2502
लखनऊ ₹2425 ₹2427

महाराष्ट्र: मुंबई में 6 हज़ार रुपये तक पहुंचा गेहूं का भाव

महाराष्ट्र की मंडियों में गेहूं की कीमतें एमएसपी के आसपास बनी हुई हैं, लेकिन मुंबई की मंडी में गेहूं का अधिकतम रेट ₹6000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। प्रदेश में गेहूं का मॉडल रेट ₹4500/क्विंटल बना हुआ है। गोवा में भी करीब-करीब इसी रेट पर गेहूं का व्यापार हो रहा है।

बिहार: ₹2500 से ₹2600 के बीच मंडियों में चल रहा है व्यापार

बिहार की मंडियों में गेहूं का बाजार स्थिर नजर आ रहा है। यहाँ:

  • न्यूनतम भाव: ₹2500/क्विंटल

  • अधिकतम भाव: ₹2600/क्विंटल

  • औसत भाव: ₹2530/क्विंटल

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे